Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका प्रमुख गेंदबाज, IPL 2023 in Hindi

IPL 2023 के शुरू होने में कुछ ही समय बचा है ऐसे में सभी टीमें अपने अपने खिलाडियों के साथ तैयारियों में जुट गयी है। टीमें अपने खिलाडियों की सेहत पर विशेष ध्यान दे रही हैँ और खिलाड़ी भी अपनी फिटनेस को लेकर काफ़ी ऐतिहात बरत रहे है। IPL एक बहुत ही बड़ा मंच है और हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहता है ताकि आगे चल के भारतीय टीम के लिए खेल सके और और उसकी वैल्यू भी बढे। IPL ने कई खिलाडियों को मालामाल किया है लेकिन यदि कोई खिलाड़ी किसी भी कारण से IPL में खेल नहीं पता या अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दे पता तो अगले IPL सत्र में उसकी वैल्यू घट जाती है और टीम को जो नुकसान होता है वो अलग। अब एक ऐसी ही खबर सामने आयी है जो मुंबई इंडियंस के प्रशंशकों को निराश कर सकती है। दरअसल खबर सामने आयी है कि जसप्रीत बुमराह इस बार IPL में नहीं खेल पाएंगे।

Mumbai Mumbai Indians, ipl 2023 in hindi


मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका | IPL 2023 latest Update. 


IPL 2023 भारतीय तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैँ। उन्होंने कई बार मुंबई इंडियंस को हारने से बचाया है क्यूंकि उनकी गेंद के सामने अच्छे अच्छे बल्लेबाज टिक नहीं पाते है। मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह तुरूप का इक्का है और ज़ब भी टीम स्कोर डिफेंड कर रही होती है तो अंतिम ओवरों में सारी उम्मीदें बुमराह से ही होती है और बुमराह ने कई बार हरी हुई बाज़ी को जीत में बदल दिया है।

मुंबई इंडियंस बेशक़ चार बार की चैंपियन है और IPL की सबसे सफल टीम मे से एक लेकिन पिछली बार टीम का प्रदर्शन काफ़ी खराब रहा था और टीम अंक तालिका में अंतिम स्थान पर रही थी। इस बार भी जो खबर सामने आ रही है वो मुंबई इंडियंस को परेशान कर सकती है। हाल ही मे कुछ रिपोर्ट्स सामने आयी है जिनके मुताबिक बुमराह IPl 2023 के पूरे सत्र में नहीं खेलेंगे।

बुमराह की चोट गंभीर | IPL 2023 | IPL latest update in Hindi


बुमराह पिछले कई महीनों से फील्ड पर दिखाई नहीं दिए हैँ और इसका कारण है पिछले वर्ष सितम्बर में लगी चोट। दरअसल पिछले साल सितम्बर में बुमराह की पीठ में चोट लग गयी थी जिसे शुरुआत में मामूली बताया जा रहा था लेकिन ज़ब सही से जाँच हुई तो पता चला चोट गंभीर है जिसकी वजह से नेशनल क्रिकेट अकादमी उनको फिट घोषित नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि बुमराह की चोट को ठीक होने में देरी लग रही है जिसके वजह से वे अभी कुछ महीने और मैदान से दूर रहेंगे। इसी वजह से शायद वे इस बार का IPL ना खेल पाए।


World Test Championship में भी खेलने पर संशय | IPl latest news in Hindi.


World Test Championship इसी वर्ष जून में है और भारत के फाइनल में पहुंचने के पूरे चांस है ऐसे में भारत को अपने स्टार गेंदबाज़ बुमराह की जरूरत होंगी लेकिन हाल ही में जो रिपोर्ट सामने आयी है उनके मुताबिक बुमराह का World Test Championship में खेलना भी मुश्किल लग रहा है। हालांकि इस विषय में BCCI की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

और नया पुराने