International Womens Day 2023-जानिए इसका इतिहास, महत्व

महिलाओं का हम सबके जीवन मे बहुत अधिक महत्व होता है और ये कहना गलत नहीं होगा कि महिलाओं के बिना दुनिया की कल्पना नहीं की जा सकती। महिलाओं के इसी योगदान और महत्व के लिए पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को बनाया जाता है। लेकिन इन सबके अलावा 8 मार्च को International Womens Day का एक इतिहास और महत्व है। आइये जानते है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे मे सब कुछ  और इस बार के International Womens Day के theme के बारे मे भी।

 

international women day


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास (    International Womens Day 2023 )
 

International Womens day की शुरुआत सबसे पहले America मे हुई थी।20वीं शताब्दी के शरुआत में ज़ब America मे ज़ब श्रमिक आंदोलन चल रहे थे तब महिलों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था जिसके बाद America मे पहली बार 28 फ़रवरी 1909 राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।

 

अंत मे 1975 मे संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 8 मार्च को आधिकारिक तौर पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।उअके बाद 1977 से 8 मार्च को पूरी दुनिया भर मे International Womens Day मनाया जाने लगा।

 

दुनिया भर मे इसका महत्व | Internation Women's day

 

अब चाहे कोई भी देश हो या समाज महिलाओं का महत्व हर जगह है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पूरी दुनिया मे जोर शोर से मनाया जाता है। अलग अलग संगठन, सरकारें व आम नागरिक भी महिला शक्ति का सम्मान करती है। ये इतना बड़ा दिन होता है कि ज्यादातर पश्चिमी देशों मे इस दिन आधिकारिक छुट्टी होती है तो कई देशों मे महिलाओ को आधे दिन ही काम करना पड़ता है व उनका सम्मान किया जाता है.

 

कई निजी व सरकारी संस्थाएं महिलाओं के लिए विशेष आयोजन करती है व कई चीजों में महिलाओं को छूट भी दी जाती है। समान्य नागरिक भी अपने घर और आस पास की महिलाओं का सम्मान फूल देकर करते हैँ।

 

तेलंगाना ने घोषित की छुट्टी

 

अब भारत मे तो महिलाओं को वैसे भी देवी माना जाता है और उनकी पूजा होती है ऐसे मे भारत मे तो महिलाओ का सम्मान बहुत अच्छे से होता है। पूरे देश मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन कार्यकम होते हैँ व अलग अलग तरीके से उनका सम्मान किया जाता है। अब भारत के राज्य तेलंगाना ने 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में अवकाश घोषित कर दिया है।ये अवकाश सिर्फ महिलाओं के लिए है और इसके लिए उनके वेतन से कोई पैसे नहीं काटे जायेंगे।

 Also read:- IPL 2023 se paise kaise kamaye 

IPL 2023 schedule, IPL 2023 Venue

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य

 

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य प्रमुखता महिलाओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करना है। उनके योगदान को सराहना व अपने जीवन मे उनके महत्व को समझना ही इस दिन का प्रमुख उद्देश्य है। हालांकि इस दिन को लैंगिक समानता यानि Gender Equality को बढ़ावा देने के लिए भी मनाया जाता है।

 

इस बार क्या है theme

 

UN यानि संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की theme घोषित करता है और इस बार की theme है "DigitALL: Innovation and technology for gender equality".टेक्नोलॉजी और आधुनिक अविष्कारों के जरिये बड़ी बड़ी समस्यायों को आसानी से सुलझाया जा सकता है और लैंगिक असमानता आज भी एक बड़ी समस्या है। इसलिए UN इस बार के theme से दुनिया को संदेश देना चाहता है कि अविष्कार और आधुनिक तकनीक के जरिये लैंगिक समानता को बढ़ावा मिल सकता है।

For latest news in Hindi please folllow me in Google news

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

और नया पुराने