ना पंड्या ना श्रेयस अय्यर ये पांच खिलाडी IPL 2023 में मचाएंगे धमाल, Sourav Ganguly ने बताये नाम

 

IPL 2023 जल्द शुरू ही होने वाला और इसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैँ। जहां एक तरफ टीमों ने ज्यादा से ज्यादा बोली लगाकर सबसे धाकड़ खिलाडियों को अपनी तरफ कर लिया है वही इस बार दर्शकों की नजर कुछ विशेष युवा खिलाडियों पर रहेगी। अब भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाडी सौरव गाँगुली ने अपनी नई IPL सूची बनाई है जिसमें उन्होंने 5 खिलाड़ियों को जगह दी है। दादा के मुताबिक ये पांच खिलाडी इस बार IPL में धमाल मचा सकते हैँ और सबको अपने खेल का हुनर दिखा सकते हैँ।

 

ipl 2023, best 5 player for ipl 2023, ipl 2023 update

कौन है वो पांच खिलाडी? | IPL 2023 | IPL 2023 big update

 

वैसे तो IPL से हर बार कई उभरते हुए सितारे भारत को मिलते हैँ और जो आगे चलकर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा भी बनते हैँ और अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत को विजय भी दिलवाते हैँ। IPL की खास बात ये भी है कि हर वर्ष IPL में भारत के कोने कोने ने नए युवा खिलाडी आते हैँ और अपना लोहा मनवाते हैँ। फिलहाल जो भारत की राष्ट्रीय टीम है उसके कई एहम खिलाडी IPL की ही देन है जिसमे सबसे बड़ा नाम हार्दिक पंड्या और सूर्य कुमार यादव का है।

 

भारतीय दिग्गज ने जिन पांच खिलाड़ियों का नाम लिया है वो हैँ  ऋषभ पंत, पृथ्वी शा, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल और उमरान मालिक। सौरव गाँगुली के मुताबिक एक पांच खिलाडी इस बार IPL में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैँ।

 

किस टीम के हैँ ये पांच खिलाड़ी | IPL 2023 | IPL 2023 update

 

अब यदि ये पांच खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैँ तो इनकी टीम को भी फायदा होगा और टीम भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। तो आपको बता देन कि ऋषभ पंत और पृथ्वी शा दोनों दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी है तो वही ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी है। आपको बताते चलें कि पिछले IPL में ऋतुराज ने चेन्नई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और कई बार टीम की ओर से सबसे अधिक रन भी बनाये थे।

 

बात करें शुभमन गिल की तो शुभमन गुजरात टाइटन्स की तरफ से खेलेंगे। अब गिल तो वैसे भी आज कल सुर्खियों में है जबसे उन्होंने एक शानदार शतक मारा है। शुभमन ने एक ODI श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया था उन्होंने इस मामले में सभी भारतीय क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया था। गिल ने यह कारनामा हाल ही में New Zealand के साथ 3 मैचों की ODI श्रृंखला मे कर दिखाया था।

 

तो वही बात करें इस सूची के आखिरी और सबसे नए नाम की तो वे हैँ उमरान मालिक। वे इस बार सन राइजर हैदराबाद की तरफ से खेलेंगे। उमरान मालिक एक तेज गेंदबाज़ है जो कि अपनी रिकॉर्ड स्पीड के लिए जाने जाते हैँ। वे लगातार कई गेंद एक रफ्तार से फेंक सकते है और ये रफ्तार 150km/h से भी तेज हो सकती है।

 

सूर्य कुमार यादव को दिया विशेष स्थान

 

ज़ब बात आती है आज के क्रिकेट की तो सूर्य कुमार यादव का नाम कैसे कोई भूल सकता है। सूर्य कुमार यादव भारतीय क्रिकेट के सबसे उभरते हुए सितारे हैँ  जिन्होंने हर प्रारूप में अपने हुनर को साबित किया है और IPL में तो उनके क्या ही कहने। सौरव गाँगुली ने अपनी इस सूची में सूर्य कुमार यादव कप विशेष स्थान दिया है यानी इनका धमाल मचाना तो तय ही है। बता देन कि इस बार फिर सूर्य कुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है।

Please share the post with friends and Follow me on Google News

 

 

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

और नया पुराने