Odisha Health Minister को पुलिस ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नेताओं की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं होती। लाखों करोड़ों लोग नेताओं के दीवाने होते हैँ और उनकी एक झलक पाने को तरसते हैँ। जहां करोड़ों लोग उनके दीवाने होते हैँ तो वहीं कई लोग उनके दुश्मन भी होते हैँ। लाखों करोड़ों की भीड़ में कौन दुश्मन निकल आये किसी को नहीं पता इसलिए नेताओं की सुरक्षा में कड़े इंतेज़ाम किये जाते हैँ। पुलिस से लेकर आर्मी के जवानो तक और निजी बॉडीगार्ड्स तक नेताओं की सुरक्षा कई परतों की होती है ताकि किसी भी प्रकार से सुरक्षा मे कोई चूक ना हो। लेकिन ज़ब सुरक्षा मे तैनात जवान या पुलिस कर्मी ही दुश्मन निकले तो क्या होगा। ऐसा ही कुछ मामला ओड़िशा से सामने आया है जहाँ एक सुरक्षा कर्मी ने नेता को गोली मार दी।

 
odisha news, odisha, odisha health minister news


ओड़िशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को लगी दो गोली ( Odisha Health Minister, Odisha News )

 

ओड़िशा के स्वास्थ्य मंत्री ( Odisha Health Minister ) नब किशोर दास को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी। जानकारी के  मुताबिक पुलिस अधिकारी ने लगभग 5 राउंड फायरिंग की जिसमे से दो गोली मंत्री जी को लगी। पुलिस अधिकारी का नाम गोपाल दस है और वह असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि मंत्री जी के गाड़ी से निकलते ही हमलावर ने एक के बाद एक कई राऊंड फायरिंग कर दी और मंत्री जी वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े।

 

सीने में लगी गोली, हालत गंभीर (Odisha Health Minister shot at cap)

 

घटना स्थल पर मौजूद लोगों की माने तो हमलावर ने काफ़ी नजदीक से गोली चलाई थी जिसके चलते मंत्री जी बुरी तरह से घायल हो गया। अभी तक की जानकारी के अनुसार मंत्री जी के सीने मे गोली लगी है और नजदीक से फायरिंग होने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।मंत्री जी को तुरंत स्थानीय अस्पताल मे ले जाया गया उसके कुछ समय बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया।फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

गोली मारने की वजह नहीं हुई साफ

 

ओड़िशा के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजराजनगर के पास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे और गाड़ी से उतरते ही ए एस आई  ने गोली दाग दी।पुलिस प्रशाशन ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। अभी तक हमला करने का मकसद सामने नहीं आया है लेकिन ये हमला एक सुनियोजित तरीके से किया गया था यानि साजिश पहले से ही रची जा चुकी थी।

Also Read:- शाहरुख़ खान की पठान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन जमकर बरसा पैसा

Blog se paise kaise kamaye | 15 तरीके बलाग से पैसे कमाये


Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

और नया पुराने